मनेन्द्रगढ़ में गूंजा जागरूकता का संदेश

---Advertisement---

 

विश्व मलेरिया दिवस पर निकली रैली, डेंगू-मलेरिया से बचाव का दिया संदेश

मनेन्द्रगढ़। विश्व मलेरिया दिवस और राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में मितानिन कार्यकर्ताओं और आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने “साफ-सफाई अपनाएं, डेंगू-मलेरिया भगाएं”, “पानी जमा ना होने दें” और “बुखार होने पर तुरंत जांच करायें” जैसे नारों के जरिये लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिये घर और आसपास स्वच्छता बनाये रखना सबसे जरूरी है।

अधिकारियों ने कहा कि डेंगू से बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है और इसके लिये आमजन की भागीदारी बेहद आवश्यक है। लोगों से पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखने, कूलर और गमलों का पानी समय-समय पर बदलने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. वाशिक असदक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सोनी, कार्यवाहक जिला मलेरिया सलाहकार संजीत सिंह, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मो. सुलेमान खान और बीईटीओ प्रमेन्द्र कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक बनें, स्वच्छता अपनाएं और मच्छरजनित बीमारियों को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment