मनेन्द्रगढ़ में 31 मई से 6 जून तक लगेगा निःशुल्क योगधारा सर्वरोग निवारण शिविर

---Advertisement---

योग, आयुर्वेद, न्यूरोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ रहेंगी उपलब्ध

मनेन्द्रगढ़। पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मनेन्द्रगढ़ नगर में 31 मई से 6 जून 2026 तक निःशुल्क योगधारा सर्वरोग निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर की जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों और नागरिकों को दी गई।

आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, तनाव, अनिद्रा, थायरॉइड एवं अन्य जीवनशैली जनित बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को स्वास्थ्य संरक्षण का प्रभावी माध्यम मानते हुए यह शिविर जनहित में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर परिसर मनेन्द्रगढ़ में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जायेंगे वहीं राजस्थान भवन और महाराजा अग्रसेन भवन में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न चिकित्सा एवं थेरेपी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।

आयोजकों के अनुसार शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसमें योग प्रशिक्षण, नेचुरोपैथी, न्यूरोथेरेपी, नाड़ी परीक्षण, आयुर्वेद परामर्श और आहार परामर्श जैसी सुविधाएँ प्रदान की जायेंगी साथ ही नागरिकों के लिये निःशुल्क शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की व्यवस्था भी रहेगी। अनुभवी योग प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया जायेगा।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि इस शिविर का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं बल्कि लोगों को स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की भारतीय परंपरा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की गई।

इस स्वास्थ्य अभियान में नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, एमसीबी प्रेस क्लब, चैंबर ऑफ कॉमर्स एमसीबी, लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़, अधिवक्ता संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है वहीं कैट एमसीबी जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार और अन्य पदाधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने मीडिया के माध्यम से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

प्रेसवार्ता में पतंजलि

योग समिति छत्तीसगढ़ के

संजय अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, कैट जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार, पतंजलि योग समिति से सतीश उपाध्याय

उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment