मीडिया में प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, पंचायत सचिवों को दिया जीएसटी-टीडीएस प्रशिक्षण

---Advertisement---

 

अनूपपुर। ग्राम पंचायत बिजौड़ी में जीएसटी एवं टीडीएस नियमों में अनियमितता को लेकर खबर प्रकाशित होने और संबंधित विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद जनपद पंचायत जैतहरी सभागार में पंचायत सचिवों के लिए जीएसटी एवं टीडीएस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण में पंचायत सचिवों को जीएसटी एवं टीडीएस के प्रावधान, चालान जनरेशन, कर भुगतान प्रक्रिया और रिटर्न फाइलिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने एवं नियमों के पालन के निर्देश भी दिए गए।

 

क्षेत्र में चर्चा है कि ग्राम पंचायत बिजौड़ी से जुड़े मामले के सामने आने और विभागीय नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment