मेडिकल कॉलेज निर्माण और अस्पताल व्यवस्थाओं पर सीएमएचओ की पैनी नजर

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने सख्ती दिखाते हुए नवीन मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये की निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी ना आने पाये।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लिये एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आधार बनेगा इसलिए इसकी संरचना और सुविधाएं उच्च मानकों के अनुरूप विकसित की जाये। उन्होंने भविष्य में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके बाद सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। उन्होंने वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं और दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिये।

डॉ. खरे ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मरीजों को समय पर इलाज, पर्याप्त दवाइयां और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, जिला एवं विकासखंड स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment