मामूली विवाद में जिला चिकित्सालय के गार्ड को चाकू मारे

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार के जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने को कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। इसी दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने हिम्मत दिखाई और हाथ में डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया। फुटेज में गार्ड आरोपी को पकड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है।डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के मुताबिक, घायल के पेट में गहरा घाव है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है।वहीं कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment