लालपुर में स्थानीय ग्रामीणों का गला दबाते दिखे थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, घटनाक्रम कैमरे में कैद

---Advertisement---

शहडोल

 

लालपुर गांव में ट्रेलर की टक्कर से हुई मुकेश साहू की मौत के बाद मौके पर पहुंचे बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कथित विवादित व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार भीड़ के बीच ग्रामीणों का गला दबाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया।

घटना के समय गांव में भारी भीड़ मौजूद थी और ग्रामीण हादसे को लेकर आक्रोशित थे। इसी दौरान पत्रकार भी मौके पर कवरेज करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो थाना प्रभारी नाराज हो गए और बाद में पत्रकारों से भी कथित अभद्रता करने लगे।

ग्रामीणों और पत्रकारों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान कवरेज करना उनका अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार कर प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया।

मामले को लेकर डीजीपी भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एसडीओपी धनपुरी, जिला शहडोल को शिकायत दी गई है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

Leave a Comment