ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट: पौराधार में खेल महाकुंभ की तैयारी पूर्ण

---Advertisement---

 

12 अप्रैल को उद्घाटन, 15 अप्रैल को होगा भव्य समापन — देशभर की नामी टीमें लेंगी भागीदारी

 

राजनगर/अनूपपुर।

कोयलांचल क्षेत्र पौराधार एक बार फिर खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनने जा रहा है। फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान में, नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से 12 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 

इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 15 अप्रैल को आयोजित होगा। प्रतियोगिता का आयोजन पौराधार स्थित मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल (वॉलीबॉल ग्राउंड) में किया जाएगा, जहां दो अलग-अलग ग्राउंड तैयार किए गए हैं।

 

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश की राष्ट्रीय स्तर की पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में डब्ल्यूसीआर रेलवे जबलपुर, नडियाड अकादमी गुजरात, जयपुर (राजस्थान), देहरादून अकादमी (उत्तराखंड) और गुरुग्राम (हरियाणा) की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वहीं महिला वर्ग में रायपुर (छत्तीसगढ़), रविंद्र भारती अकादमी कोलकाता, उत्तराखंड अकादमी गर्ल्स टीम, जयपुर (राजस्थान) और आर.एन.सी क्लब नागपुर की टीमें प्रमुख रूप से भाग ले रही हैं।

 

विशेष बात यह है कि इस वर्ष पहली बार बड़ी संख्या में महिला टीमों की भागीदारी हो रही है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक और ऐतिहासिक बन गई है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमें एक साथ मैदान में उतरेंगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

 

ज्ञात हो कि यह टूर्नामेंट वर्ष 1994 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और कोयलांचल क्षेत्र में इसकी विशेष पहचान बन चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के जुटने की संभावना है।

 

आयोजन समिति ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के खेल प्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव का आनंद लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment