कोयला माफिया पर प्रशासन का शिकंजा  रेत की आड़ में कोयला तस्करी का भंडाफोड़

---Advertisement---

 

एमसीबी। जिले में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। रात के समय अवैध रूप से कोयला निकालकर पड़ोसी राज्य में खपाने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया गया।

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने रात लगभग 8 बजे चिरमिरी के पोड़ी थाना क्षेत्र में विशेष कार्यवाही की। इस दौरान एक ट्रैक्टर (CG 16 CR 0241) को पकड़ा गया जिसमें ट्रॉली में रेत की परत के नीचे अवैध कोयला छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। तस्करों ने जांच से बचने के लिये कोयले को रेत से ढंककर ले जाने की चालाकी अपनाई थी लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते उनका यह प्रयास नाकाम हो गया। जब्त किये गये ट्रैक्टर को पोड़ी थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है और मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। इस कार्यवाही के बाद जिले में सक्रिय कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिये हैं कि आने वाले दिनों में रात्रिकालीन निगरानी और छापामार कार्यवाही को और तेज किया जायेगा ताकि खनिज संपदा की अवैध लूट पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment