कोतमा नगर में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती 

---Advertisement---

कोतमा नगर में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

 

क्षत्रिय समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, महाराणा प्रताप को किया नमन

 

अनूपपुर। वीरता त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महान योद्धा, मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती कोतमा नगर के मंगल भवन में भव्य कार्यक्रम के माध्यम से धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के उपरांत श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति की ओर से कोतमा नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

शोभायात्रा चौपाटी से शुरू होकर रेलवे स्टेशन मार्ग, पुराने बस स्टैंड मार्ग से होते हुए गांधी चौक पर पहुंची, जहाँ शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से नगर गूंज उठा और क्षत्रियों ने गांधी चौक पर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने किए संबोधन

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह थे, जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी.पी.एस. चौहान रहे। दोनों ने अपने संबोधन में क्षत्रिय समाज के जोश, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा, क्षत्रिय समाज के लोगों में कार्य करने का जज्बा है और उन्हें अब एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। आज हमारा समाज हसीए पर खड़ा है। क्षत्रिय समाज सदैव न्याय के साथ समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का कार्य किया है। हमें एक-दूसरे की मदद करते हुए क्षत्रिय समाज के कमजोर लोगों को उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी पी एस चौहान ने कहा, देश को मुगलों के चंगुल से मुक्त कराना, न्यायप्रिय शासन चलाना, सभी वर्गों को साथ लेकर चलना या फिर धर्म और समाज की रक्षा के लिए अंगद के पांव की भांति डटे रहना – यदि किसी ने किया है तो क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया है। आज हमारे समाज को एकजुट रहने की जरूरत है और हर परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है।

 

बुजुर्गों और प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान

 

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी.पी.एस. चौहान ने क्षत्रिय समाज के बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का शाल और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके साथ ही समाज के उन बच्चों का भी सम्मान किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के अंजनी सिंह अमर सिंह अनिमेष सिंह नरेन्द्र सिंह ओमकार सिंह राजेश सिंह दीपक सिंह शिवम सिंह और तेजा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के सदस्यों की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की और आभार प्रकट किया।

शोभायात्रा में सभी ने लिया उत्साहपूर्ण हिस्सा ।महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी चौराहा पर सभी ने महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके त्याग, साहस और स्वामिभाव की याद ताजा की।

इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल महाराणा प्रताप के वीरता भाव को याद किया गया, बल्कि क्षत्रिय समाज की एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति दृढ़ संकल्प को भी मजबूत किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment