खेत तालाब योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा!

---Advertisement---

खेत तालाब योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा!

बिना खुदाई निकले 50 हजार, पंचायत सचिव पर गबन और FIR की मांग

रिपोर्टर : मित्तल महरा

जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पायरी क्रमांक-1 में खेत तालाब योजना के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि बिना किसी खुदाई कार्य के ही योजना के तहत 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। मामले में पंचायत सचिव और सरपंच की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर न तो खेत तालाब का निर्माण हुआ और न ही किसी प्रकार की खुदाई दिखाई देती है, बावजूद इसके सरकारी राशि का भुगतान कर दिया गया। नियमानुसार किसी भी निर्माण कार्य का भुगतान भौतिक सत्यापन और मूल्यांकन के बाद ही किया जाता है, जिसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होती है। ऐसे में बिना कार्य हुए भुगतान होना सीधे तौर पर पदीय दुरुपयोग और सरकारी राशि के गबन की ओर इशारा करता है।

मामले के खुलासे के बाद ग्रामीणों ने दोषी पंचायत सचिव पर तत्काल कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए, ताकि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। साथ ही फर्जी बिलों के आधार पर राशि निकालने के मामले में सचिव एवं अन्य दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि योजना के नाम पर निकाली गई 50 हजार रुपये की राशि दोषियों से ब्याज सहित वसूल की जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने स्पष्ट मामले के बावजूद जनपद और जिला स्तर के अधिकारियों की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनपद पंचायत और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि भ्रष्टाचार के इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला दबाने की कोशिश की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment