केरहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

---Advertisement---

केरहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

अनूपपुर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरहा जंगल में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब यूकेलिप्टिस के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment