कदम पेड़ तिराहा में पुलिस की नाकाबंदी, 11.80 लाख के मवेशी और पिकअप जब्त

---Advertisement---

कदम पेड़ तिराहा में पुलिस की नाकाबंदी, 11.80 लाख के मवेशी और पिकअप जब्त

अनूपपुर। रामनगर थाना पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की महिन्द्रा पिकअप वाहन से 6 मवेशी जब्त किए हैं। कार्रवाई 5 मई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी लोड कर बेलहा प्यारी की ओर ले जाए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम निमहा के कदम पेड़ तिराहा में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद अमाड़ाड की ओर से संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी में वाहन से 1 भैंसी और 5 पड़वा बरामद किए गए, जिन्हें अत्यंत क्रूरता से ठूंसकर बिना चारा-पानी के ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित उतारकर संरक्षण में लिया। जब्त पिकअप वाहन, भैंसी और पड़वा सहित कुल 11.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मवेशियों को पंचायत कांजी हाउस भेजकर चारा-पानी की व्यवस्था कराई गई तथा पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया।

पुलिस ने वाहन मालिक जावेद अंसारी निवासी मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) और अज्ञात चालक के खिलाफ पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment