अनूपपुर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 स्थाई गिरफ्तारी वारंटी और 1 वसूली वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 670/22 (अपराध क्रमांक 379/22) में धारा 294, 506, 427 भादवि के तहत स्थाई वारंटी ललन प्रसाद केवट (50), निवासी वार्ड क्रमांक 09, मलगा को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार प्रकरण क्रमांक 122/21 (अपराध क्रमांक 100/21) धारा 294, 327, 506 भादवि में सुनील चौधरी (27), निवासी आमडांड को पकड़ा गया।
एक अन्य कार्रवाई में प्रकरण क्रमांक 764/22 (अपराध क्रमांक 450/22) धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत स्थाई वारंटी सुखदेव चौधरी (35), निवासी आमडांड को गिरफ्तार किया गया। वहीं एमजीसीआर 758/25 धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत वसूली वारंटी गणपत चौधरी (36), निवासी पटेरा ओला, आमडांड को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने किया। कार्रवाई में विनोद नाहर, अमित पटेल, राहुल प्रजापति और अनुराग भार्गव की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
















































