कैंसर की बीमारी से पीड़ित रामनारायण की मदद को आगे आया सीटू, इलाज के लिए दी 10000 की सहायता
संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन ने दिखाई संवेदनशीलता परिजनों ने जताया आभार
जैतहरी,
ग्राम पंचायत महुदा निवासी कैंसर पीड़ित राम नारायण राठौर इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं ,उनके उपचार में होने वाले खर्च के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है । ऐसे कठिन समय में संयुक्त ठेकेदारी मजदूरी यूनियन सीटू जैतहरी जिला अनूपपुर ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए रामनारायण राठौर को इलाज के लिए₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान की है । यूनियन के पदाधिकारी ने रामनारायण राठौर की बीमारी और परिवार की आर्थिक परिस्थितियों की जानकारी लेने के बाद यह सहायता राशि प्रदान की
संगठन की इस पहल से पीड़ित परिवार को इलाज के दौरान आर्थिक संबल मिला है
इस अवसर पर संयुक्त ठेकेदारी मजदूरी यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर महासचिव सहसराम चौधरी एवं कोषाध्यक्ष रमेश सिंह राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
पदाधिकारियों ने रामनारायण राठौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारियां में शामिल है
अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने कहा कि बीमारी और आर्थिक संकट के समय किसी जरूरतमंद परिवार की मदद करना केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी भी है ।उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रयास करता रहेगा । महासचिव सहसराम चौधरी एवं कोषाध्यक्ष रमेश सिंह राठौर ने भी रामनारायण राठौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा समाज के सक्षम लोगों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की
आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर रामनारायण राठौर एवं उनके परिजनों ने संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया
































































