जनकपुर के वंदना शिशु शिक्षा निकेतन का बोर्ड परिणाम शानदार

---Advertisement---

 

 

छात्रों ने रचा सफलता का कीर्तिमान

 

एमसीबी। वनांचल क्षेत्र जनकपुर स्थित वंदना शिशु शिक्षा निकेतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कक्षा 12वीं में नव्या गुप्ता ने 87% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीं अविनाश सोनी और गौरव कुशवाहा ने 73-73%, सिम्मी पांडे ने 72% तथा स्वाति गुप्ता ने 71% अंक अर्जित किये। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में राजेश यादव ने 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि शैलेन्द्र अहिरवार ने 70% और मीनाक्षी सिंह ने 65% अंक प्राप्त किये।

विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरजा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित आंतरिक परीक्षाओं में भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा था जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की थी। सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment