जमुना l कालरी में S E C l भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

---Advertisement---

जमुना l कालरी में S E C l भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

जमुना। केंद्रीय विद्यालय कॉलोनी के समीप स्थित S E C L (कोल कंपनी) की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि भारत माता स्कूल कोतमा के प्रिंसिपल नारायण सिंह द्वारा बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह जमीन S E C L के अधीन आती है और यहां किसी भी प्रकार का निजी निर्माण पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद खुलेआम निर्माण कार्य जारी रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में जी एम बंगला के समीप झुग्गी झोपड़ी एवं भालूमाड़ा क्षेत्र में भी एस ई सी एल द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई थी, जहां अतिक्रमण हटाकर सख्ती दिखाई गई। ऐसे में जमुना के इस मामले में भी समान रूप से कार्रवाई की मांग उठ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने एस ई सीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की प्रवृत्ति पर रोक लग सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment