शहडोल:
जबकि पीड़िता मीना कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री रह चुकी है साथ ही साथ पूर्व जनपद सदस्य रही हैं और एक समाज सेविका है।
उन पर हुआ यह हमला दर्शाता है की दबंगो और आता ताइयों में पुलिस और प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है।
उक्त घटना के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने आरोपियों पर कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
आप को बता दें मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
यहाँ एक जमीन विवाद के दौरान महिला के साथ इतनी बर्बरता की गई कि उसकी पसली की 6 हड्डियां टूट गईं।
इस घटना को लेकर अब जिले का सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है।
*जानिए क्या है पूरा मामला?*
जानकारी के अनुसार, बीते 6 मई को लालपुर निवासी *मीना कुशवाहा* सिंहपुर में अपनी जमीन देखने गई थीं।
वहाँ आम के पेड़ को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है।
आरोप है कि *पुष्पेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, मनदीप पांडेय और कुलदीप पांडेय* ने महिला पर जानलेवा हमला किया है।
हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीड़िता की 6 पसलियां टूट चुकी हैं।
वर्तमान में मीना कुशवाहा शहडोल मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और दर्द से जूझ रही हैं।
*प्रशासन को सीधी चेतावनी: “न्याय नहीं तो चक्काजाम”*
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश कुमार अहिरवार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा:
> “एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ दबंगों द्वारा एक निहत्थी महिला को अधमरा कर दिया जाता है। जब की महिला भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारी है।
पीड़िता की मांग है आरोपियों पर तत्काल धारा 109 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।”
*भीम आर्मी भारत एकता मिशन* और *आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)* शहडोल इकाई ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि यदि पीड़िता मीना कुशवाहा को न्याय नहीं मिलता है, तो दोनों संगठन मिलकर *पूरे जिले में उग्र आंदोलन* करेंगे।
साथ ही *सिंहपुर थाने का घेराव* करने के साथ-साथ सड़कों पर उतरकर चक्काजाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
*इनकी प्रमुख मांगें हैं:*
1. सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी।
2. पीड़िता को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करना।
3. मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई।
फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है,
अब देखना यह है कि खाकी इन दबंगों पर कितनी जल्दी शिकंजा कसती है।
बाइट – मीना कुशवाहा, पीड़िता
बाइट – रामप्रकाश कुशवाहा, पीड़िता के पती
संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637





































