जल संरक्षण संवर्धन की संरचना के कार्यों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूर्ण करें- सीईओ जिला पंचायत

---Advertisement---

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- सीईओ जिला पंचायत

ग्रामीण विकास कार्यों की जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा कर दिए निर्देश

अनूपपुर,14 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन के लिए खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज के कार्य तथा जल स्रोतों के मरम्मती करण, तालाब, कुंआ, बावड़ी के नवीनीकरण व तालाब के डिसल्टिंग गाद निकालने के कार्य पर जोर दिया है उन्होंने कहा है कि जल संरक्षण संवर्धन के अंतर्गत जल स्रोतों के साफ-सफाई का कार्य जन सहयोग/ श्रमदान के माध्यम से किए जाने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों की पूर्णता पर जोर दिया है।

जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रही थी।

बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के सोनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय राम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री तथा आवास एवं एसबीएम के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण कार्य मे ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस का श्रम नियोजन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने श्रम नियोजित कार्यों में मजदूरों की अधिक से अधिक उपस्थिति के लिए ग्राम सभा करके लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एक बगिया मां के नाम कार्य का दस्तावेजीकरण करने तथा ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रोपित पौधों में हितग्राहियों द्वारा नियमित पानी देने तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उन्हे मोटिवेट करने के निर्देश दिए जिससे पौधों को नुकसान ना हो।

बैठक में निर्माण कार्यों तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास तथा जनमन आवास की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने आगामी पखवाड़े में आवासों की पूर्णता में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित किए गए शौचालयों की स्वच्छता के निर्देश देते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में सुनिश्चित करने के निर्देश विकासखंड समन्वयकों को दिए उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्र जो कार्य नहीं कर रहे हैं उनका अनुबंध समाप्त कर प्रदान की गई सामग्री को जमा कराए तथा दूसरे स्वच्छता मित्र के चयन की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक को शौचालय की साफ सफाई कार्य की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

 

बैठक में गोवर्धन योजना तथा वृंदावन ग्राम योजना के संबंध में चर्चा कर प्रस्तावित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

 

जिला पंचायत सीईओ ने नल जल योजना के पूर्ण कार्यों को ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने की कार्रवाई कार्यक्रम आयोजित कर करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नल जल योजना के संचालन संधारण तथा करारोपण के संबंध में ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता भी सुनिश्चित की जाए।

 

जिला पंचायत सीईओ ने सेक्टर बैठक में कलस्टर की समस्याओं की चर्चा करने तथा नल जल की समस्या का तत्काल समाधान समन्वय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल संबंधी समस्या का सामना करना ना पड़े इस दिशा में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर योजना का बेहतर संचालन सुनिश्चित कराए।

 

उन्होंने ग्राम पंचायतो में करारोपण के ऑनलाइन प्रविष्टि तथा विद्युत कनेक्शन का ग्राम पंचायत में ऑडिट कर अनुपयोगी कनेक्शन को तत्काल बंद कराए जाने तथा लंबित बिलों के भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में पांचवा एवं पन्द्रहवे वित्त तथा आंगनबाड़ी के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति लाने तथा पूर्णता के संबंध में तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 

बैठक में वाटर शेड योजना के अंतर्गत टमाटर की खेती तथा जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा की गई।

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायत प्रकरणो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण पर बल दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

Leave a Comment