जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का होता है वास-राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

---Advertisement---

जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का होता है वास-राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

 

नगर परिषद डोला के तुर्रा धाम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम

 

महिलाओं का हुआ सम्मान, कुपोषित बच्चों को वितरित किए गए पोषण किट

 

अनूपपुर 19 अप्रैल 2026- मध्य प्रदेश शासन की कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य महिला हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल शनिवार को नगर परिषद डोला के तुर्रा धाम में आयोजित जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंत्री का श्रीफल एवं शाल भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित किए गए तथा लाड़ली बहना योजना से प्रेरित होकर मनिहारी दुकान संचालित कर आत्मनिर्भर बनी डूमर कछार निवासी महिला मीरा का सम्मान किया गया।

 

गौरतलब है कि जिले में कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत विधानसभा कोतमा क्षेत्र के डोला स्थित तुर्रा धाम में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान को बढ़ावा देना रहा।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

 

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस अवसर पर बाल विवाह न करने एवं अपने आसपास भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सीमा सिंह, जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौधरी, ब्लॉक समन्वयक श्री विजय शर्मा, वार्ड पार्षद श्री अवधेश राय, समिति सदस्य श्री विनोद तिवारी, श्री प्रेमचंद यादव, श्री उपेंद्र दुबे, श्री राजेंद्र कुमार, श्री उपेंद्र चतुर्वेदी, श्री पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, श्री शिवेंद्र बहादुर सिंह, श्री बैजनाथ, मीना यादव, समाजसेवी श्रीमती सुमिता शर्मा (एडवोकेट) सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन परियोजना अधिकारी सतीश जैन द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment