जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर की घोषणा, कोयलांचल में जश्न का माहौल ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के बीच नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

---Advertisement---

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की घोषणा के साथ ही कोयलांचल क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

घोषित कार्यकारिणी में श्री जेपी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर हरि शंकर (पल्लू) दुबे को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री के रूप में निर्भय नारायण राव एवं संतोष यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर नरोत्तम दास को तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धर्मदास को नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुल्लू दुबे, किसान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम नारायण सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर गिरिजेश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, मुकेश राजभर, आशीष राव, नवी रसूल, छोटू पाण्डेय, रविन्द्र लालू केवट, कृष्णा तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इसके अलावा यूथ कांग्रेस, सेवा दल एवं अन्य प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वागत समारोह के दौरान सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को सफलता दिलाने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment