मनेन्द्रगढ़। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित एकलव्य वनवासी कल्याण आश्रम बालक छात्रावास समिति मनेन्द्रगढ के कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी तीन वर्षों के लिये नवीन समिति का गठन वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर प्रांत के कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ला की उपस्थिति में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक कैलाश गोयल और प्रदीप ताम्रकार अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल, उपाध्यक्ष गंगा यादव, सुनैना विश्वकर्मा सचिव भुपेंद्र सिंह, सहसचिव ओमप्रकाश जायसवाल कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, शिक्षा प्रमुख प्रभात वर्मा, सह शिक्षा प्रमुख पुष्कर लाल तिवारी, धूपत सिंह, गीता सिंह, विश्वजीत पटेल, ममता राणा, किशोर दास, रविन्द्र मिश्रा चिकित्सा प्रमुख प्रतीक यादव का चयन किया गया।
इस अवसर पर जगदम्बा अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि छात्रावास में दूरस्थ क्षेत्रों जनजातीय समाज के छठवीं से बारहवीं तक के बालकों को छात्रावास में रहने और नगर के शालाओं में अध्ययन कराया जाता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिये इच्छुक पालक छात्रावास प्रमुख हरभजन सिंह से संपर्क कर सकते हैं। यह छात्रावास समाज सेवियों और समाज के सहयोग से वर्ष 2007- 08 से संचालित है।
बैठक में रमेशधर दीवान, उदित नारायण सहित अनेक पदाधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



































