जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.207 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---

 

स्टेशन रोड पर संदिग्ध गतिविधि के दौरान पकड़े गए आरोपी, 56 हजार रुपये का मादक पदार्थ जप्त

 

अनूपपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.207 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 56 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को पेट्रोलिंग गश्त के दौरान लपटा निगौरा मोड़ स्टेशन रोड से लपटा मेन रोड की ओर आते हुए दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। दोनों अपने साथ काले रंग के बैग लिए हुए थे। पुलिस वाहन को देखकर वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें घेराबंदी कर रोक लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रम्मू चढ़ार (53 वर्ष), निवासी जुरी कला, थाना पाटन जिला जबलपुर तथा रामदयाल कुम्हार (54 वर्ष), निवासी गाड़ाधार, थाना पाटन जिला जबलपुर बताए। तलाशी के दौरान एक आरोपी के बैग से 5 पैकेट एवं दूसरे आरोपी के बैग से 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

 

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर कुल 8.207 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सउनि संतोष पाण्डेय, सउनि विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष सिंह तोमर एवं आरक्षक नरेन्द्र जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment