हर्षो उल्लास के साथ जिला कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, मुख्यअतिथि फुन्देलाल सिह अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने किया नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों सम्मा

---Advertisement---

 

अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय, सम्मान व पदभार ग्रहण समारोह, सर्वप्रथम हर्षोल्लास के साथ मनाई अंबेडकर जयंती, अध्यक्ष ने किया पदाधिकारियों सम्मान, निष्ठावान कार्यकर्ता व जिम्मेदार पदाधिकारी होने की दिलाई गई शपथ

 

आज 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में आज जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान सहित समस्त कांग्रेस जनों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान, एवं आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को द्वारा बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ कड़ा संघर्ष किये। उन्होंने दलितों, शोषितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का एकमात्र रास्ता है, इसीलिए उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का मंत्र दिया। बाबा साहब का भारतीय समाज में योगदान विशाल और विविध है ,जो एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनी विद्वान के रूप में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। अपने असंख्य योगदानों के माध्यम से बाबा साहब ने देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी छाप छोडी है। हम सभी को उनकी विचारधारा और सीख को आत्मसात करना चाहिए, ताकि समाज और देश को आगे बढ़ाया जा सके। तत्पश्चात नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का परिचय, सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत नव नियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं उन्हें कांग्रेस का तिरंगा गमछा भेंटकर तथा महिला पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद उपस्थित समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने “संविधान निष्ठा, सेवा भाव, अनुशासन, एकता और संघर्ष” की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने हाथ आगे कर शपथ के बिंदुओं को दोहराते हुए, पदभार ग्रहण करते हुए, “संविधान निष्ठा, सेवा भाव, अनुशासन, एकता और संघर्ष” की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली ने किया। कार्यक्रम का समापन सावधान की मुद्रा में खड़े होकर, राष्ट्रगान का गायन कर किया गया। साथ ही उपस्थित कांग्रेस जनों का आभार जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस दौरान जिला कांग्रेस, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के जिला, विधानसभा, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, पंचायत, एवं वार्ड के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

Leave a Comment