हैडलाइंस धार वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

एंकर धार जिले में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 589.63 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया है। जनवरी से मई 2026 के बीच सात वन परिक्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया गया। अब मुक्त कराई गई जमीन पर वर्षाकाल में सागौन का रूट-शूट रोपण किया जाएगा।

वन मंडल अधिकारी विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में धार, धामनोद, मांडव, सरदारपुर, टांडा, बाग और कुक्षी वन परिक्षेत्रों में जिला प्रशासन, पुलिस और ग्राम वन समितियों के सहयोग से कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा 202.82 हेक्टेयर भूमि बाग परिक्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।

वन विभाग के अनुसार इस भूमि पर वैज्ञानिक पद्धति से सागौन के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि पौधरोपण और संरक्षण का काम बेहतर तरीके से हो सके।

वन मंडल अधिकारी ने चेतावनी दी है कि वन भूमि पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

वन विभाग ने आम नागरिकों से वन भूमि की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि वन संरक्षण, अतिक्रमण नियंत्रण और हरित आवरण बढ़ाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment