गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर सख्त दिखीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े

---Advertisement---

स्वास्थ्य सुविधाओं पर कलेक्टर का फोकस

मेडिकल कॉलेज और 220 बिस्तरीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मनेन्द्रगढ़। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने रविवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और 220 बिस्तरीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बड़े स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण पर पहुंचीं कलेक्टर एक्शन मोड में नजर आईं। परसगढ़ी स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और आमाखेरवा में बन रहे 220 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, भवनों की संरचना और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किये जायें ताकि जिलेवासियों को जल्द आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, आंतरिक सड़क और पहुंच मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिये।

इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पताल की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 11, 2026

May 11, 2026

May 10, 2026

May 10, 2026

May 10, 2026

May 10, 2026

Leave a Comment