ग्राम पंचायत बदरा मे बालिका सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले के ग्राम पंचायत बदरा में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण एवं समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना की उन बालिका हितग्राहियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस अवसर पर पात्र बालिकाओं को योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बदरा सरपंच शिवभान सिंह जनपद सदस्य चन्द्रवती भरती आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्याम कुशवाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता मिश्रा, दिशा बैग राधा बैग सुनीता अवस्थी सहित बदरा सकोला पकरिहा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उत्सव में रंगोली आयोजन किया गया तथा लाड़ली बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया। साथ ही बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं छात्रवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment