शहडोल(अविरलगौतम)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता करने शहडोल पहुंचे। घोरसा हेलीपैड पर आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, ब्यौहारी विधायक शरद कोल तथा जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी ने मुख्यमंत्री की अगवानी कर उनका स्वागत किया।
स्वागत के इस क्रम में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन एन. चित्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक विवेक सिंह, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल, जिला योजना समिति की सदस्य अमिता चपरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।











































