गणेश चतुर्थी व आगामी त्यौहारों को लेकर भालूमाडॉ में शांति समिति की बैठक संपन्न 

---Advertisement---

गणेश चतुर्थी व आगामी त्यौहारों को लेकर भालूमाडॉ में शांति समिति की बैठक संपन्न 

भालूमाड़ा– आगामी त्यौहारों और गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को शांति सदभाव और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से रविवार को भालूमाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

इस बैठक में एसडीओपी कोतमा, पसान नगर पालिका अध्यक्ष थाना प्रभारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक पार्षद पत्रकार और गणेश पूजा समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी राधिका भगत ने उपस्थित नागरिकों व समिति सदस्यों से शांति और सद्भावना के साथ त्यौहार मनाने की अपील की उन्होंने विशेष रूप से गणेश पंडाल समितियां के अध्यक्षों को निर्देशित किया की सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि के समय पंडालो में अनिवार्य रूप से कोई ना कोई सदस्य मौजूद रहे इसके अलावा अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए बिजली के तारों की अच्छे से जांच कर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित रखने के कड़े निर्देश दिए साथी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों की भी जानकारी प्रदान की गई इस दौरान पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने भी त्योहार के दौरान विभिन्न वार्डों में पंडालो की मरम्मत साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था की तैयारी को लेकर जानकारी दी साथ ही उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त प्रतिमाओं का विसर्जन नगर पालिका द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में ही किया जाएगा साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी एवं एसडीओपी की उपस्थिति में यह बात भी कहीं की विसर्जन के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए जिससे अप्रिय घटना से बचाव हो सके उन्होंने सुझाव दिया कि दोपहर से लेकर शाम 6:00 बजे तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए अध्यक्ष द्वारा बताया गया की विसर्जन कुंड की सारी व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई जाती है और उसकी देखरेख के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षात्मक तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में हो इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी पूरे समय तक मौजूद रहते हैं आपने भी नगर वासियों से पूजा समिति के सदस्यों से नगर में शांति भाईचारे को ध्यान में रखते हुए अपने उत्सव मनाने की अपील की

बैठक में उपस्थित एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य ने उपस्थित जनों से आने वाले समस्त त्यौहार शांति भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना की बात कही साथी बताया गया कि पंडालो में रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है समस्त पूजा समितियां से विद्युत कनेक्शन की अनुमति लेकर ही उपयोग करें ,पंडालो में पूजा आरती दर्शन के लिए महिलाओं बच्चियों के लिए अलग से व्यवस्था कराई जाए ,सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें बैठक में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित अनेक सदस्यों ने डीजे बजाने पर रोक लगाने की बात कही सदस्यों का कहना था की पूजा पंडालो में पूजा के बाद अनेक स्थानों पर अश्लील गाने बजाए जाते हैं विसर्जन के दौरान युवक नशे की हालत में तेज ध्वनि से अश्लील गानों के साथ डीजे बजाकर विसर्जन के लिए निकलते हैं जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है

साथ ही साथ नगर के मुख्य गली चौराहों में वाहन चालकों द्वारा सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है नगर के अनेक सार्वजनिक स्थान खेल मैदान सामुदायिक भवन जैसे स्थानों पर देर शाम से शराबियों का जमावड़ा होता है जिस पर एसडीओपी मैडम से लोगों ने कार्यवाही की मांग की इस संबंध में एसडीओपी आरती शाक्य में थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा की नगर में जो भी आसामाजिक तत्व हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया की पूजा पंडालो में अश्लील गाने ना बजाया जाए और विसर्जन के दौरान पुलिस इस बात की निगरानी करेगी की डीजे में अश्लील गाने ना बजे और डीजे के आवाज पर भी निगरानी रखी जाए इसके लिए समस्त पूजा समितियां के सदस्यों को एक बार पुनः बुलाकर उनके साथ बैठक कर निर्देशित किया जाएगा जिससे गणेश उत्सव एवं अन्य त्योहार आपसी भाईचारे सौहार्द से मनाया जाए

बैठक में यह रहे उपस्थित- शांति समिति की बैठक में एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य भालूमाडॉ थाना प्रभारी राधिका भगत पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह उपाध्यक्ष अजय यादव जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह विधायक प्रतिनिधि उदय राज सिंह मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पार्षद अब्दुल कलाम इंद्रलाल केवट दीपक सिंह नवनियुक्त एल्डरमैन यादवेंद्र सिंह दिलीप झा जन्मानजय दुबे भाजपा मंडल महामंत्री अजय यादव बदरा सरपंच शिवभान सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश मिश्रा केसर अली विकास जायसवाल सूर्य प्रकाश लोधी कुंवरसिंह शाहिद पूजा समितियां के सदस्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment