गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

---Advertisement---

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

अनूपपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान शहडोल संभाग प्रभारी गौरव शिलोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ

बिजुरी के भवहनिया तालाब में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने तालाब परिसर में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाए गए स्वच्छता अभियान का सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई दे रहा है

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वच्छता को अपनाना आवश्यक है। जिस स्थान पर हम रहते हैं, वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने से समाज और नगर को व्यापक लाभ मिलता है

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता दी थी। गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को जनअभियान का रूप देकर समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ाया ।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment