एसईसीएल मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, पुनर्निर्मित स्थल का हुआ लोकार्पण

---Advertisement---

एसईसीएल मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, पुनर्निर्मित स्थल का हुआ लोकार्पण

बिलासपुर। मुख्यालय में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि रहे, जबकि निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार एवं निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात पुनर्निर्मित अम्बेडकर स्थल का लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

अपने संबोधन में हरीश दुहन ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि एसईसीएल संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण, मेधावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा तैयारी, स्मार्ट क्लासेस एवं ‘प्रोजेक्ट धरा शक्ति’ जैसे प्रयासों के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में श्रमसंघ प्रतिनिधियों—कृष्णा सूर्यवंशी, सुदेश डागोर, एम.पी. जांगड़े, डी.पी. दिनकर, संजय साहू, अजय सिंह, राहुल दास एवं सूरज बघेल ने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला तथा आयोजन के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। दिशा खोब्रागड़े, निशा ठावरे एवं उनकी टीम ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बनाया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment