एनसीएल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा योग का उत्साह, हजारों कर्मियों ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

---Advertisement---

एनसीएल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा योग का उत्साह, हजारों कर्मियों ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम, योग बूटकैम्प में भी रही व्यापक भागीदारी

अनूपपुर/सिंगरौली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में योग और स्वास्थ्य के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अंतर्गत एनसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों, परियोजनाओं एवं इकाइयों में सामूहिक योगाभ्यास, योग सत्र एवं विशेष योग बूटकैम्पों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं हितग्राहियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ जेसीसी सदस्य अजय कुमार, श्यामधर दुबे, लाल पुष्पराज सिंह एवं अशोक पांडेय सहित विभागाध्यक्षों, महाप्रबंधकों, कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षाओं एवं सदस्याओं तथा बड़ी संख्या में कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह इस अमूल्य परंपरा को आगे बढ़ाए और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी उपयोगिता को पहुंचाए। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती है।

उन्होंने एनसीएल परिवार के सभी सदस्यों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के महत्व का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में विशेष योग बूटकैम्पों का भी आयोजन किया गया। इन शिविरों में कर्मियों, उनके परिवारजनों एवं आसपास के हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास किया।

योग कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार ने स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं समग्र कल्याण के लिए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला, जिससे योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से नजर आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

Leave a Comment