एमपी बोर्ड हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से  प्रवेश-पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर हुए अपलोड

---Advertisement---

 

अनूपपुर 5 मई 2026/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 आगामी 7 मई से प्रारंभ होने जा रही है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिले में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र MPONLINE के आधिकारिक पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

 

परीक्षार्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र समय पूर्व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश हेतु यह अनिवार्य दस्तावेज होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर शुचिता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षार्थी निर्बाध रूप से अपनी परीक्षा संपन्न कर सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment