धार में आंगनवाड़ी पोषण आहार की कालाबाज़ारी का खुलासा, तबेले से भारी मात्रा में सामग्री जब्त..

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार जिले के समीप ज्ञानपुरा क्षेत्र में बच्चों के लिए निर्धारित पोषण आहार के अवैध भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग और तिरला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पशु तबेले से बड़ी मात्रा में पोषण सामग्री जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, परियोजना अधिकारी तिरला सत्यनारायण मकवाना को सूचना मिली थी कि देलमी स्थित प्लांट से सप्लाई होने वाला पोषण आहार ज्ञानपुरा के एक गोदाम में अवैध रूप से रखा गया है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान धीरज शर्मा के गोदाम, जिसे पशुओं के तबेले के रूप में उपयोग किया जा रहा था, वहां से हलवा प्रीमिक्स के 24 बड़े बैग और 29 छोटे पैकेट बरामद किए गए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह वही पोषण आहार है, जो आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को वितरित किया जाता है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद टीम ने पूरी सामग्री को जब्त कर तिरला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, देलमी प्लांट से यह पोषण आहार धार जिले के साथ-साथ लगभग 8 अन्य जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजा जाता है। ऐसे में इस सामग्री का गोदाम तक पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।

 

 

 

बाइट

सत्यनारायण मकवाना,

परियोजना अधिकारी तिरला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment