छठ महापर्व पर नहाय-खाय के इस पावन अवसर पर पसान गांव में निःशुल्क लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

---Advertisement---

रिपोर्टर :- राकेश मिश्रा-पसान वार्ड न (8) जिला अनूपपुर (म. प्र.) लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से हुई। इस पावन अवसर पर पसान गांव में सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

छठ महापर्व के उपलक्ष्य में पसान गांव के खेरवा दाई पकरी में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए निःशुल्क लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई सांथ ही आतिशबाजी के सांथ एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया और प्रसाद स्वरूप लिट्टी-चोखा ग्रहण किया गया |

आयोजन का उद्देश्य छठ महापर्व की खुशियां आपस में बांटना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा। इस कार्यक्रम मे ग्रामीणों एवं आसपास से पहुंचे श्रोता -गण ने भी जम कर इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

नहाय-खाय के दिन व्रती श्रद्धालु स्नान कर शुद्धता एवं पवित्रता के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान का शुभारंभ होता है।

धार्मिक आस्था के साथ सेवा, सहयोग और भाईचारे का यह आयोजन पसान गांव में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment