बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किसानों को दिए टिप्स

---Advertisement---

बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किसानों को दिए टिप्स

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर रहीं।

कार्यक्रम में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा सहित अन्य अतिथि एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी एवं कृषि योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किसानों से मिट्टी परीक्षण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को मिट्टी परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए, मिट्टी की सेहत अच्छी होगी तो फसलों की सेहत भी अच्छी होगी।

धार विधायक नीना विक्रम वर्मा ने अपने उद्बोधन में किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी।

बाइट – सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment