भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने प्रेमचंद यादव, शिवरतन वर्मा जिला महामंत्री नियुक्त

---Advertisement---

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने प्रेमचंद यादव, शिवरतन वर्मा जिला महामंत्री नियुक्त

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अनूपपुर जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत प्रेमचंद यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार एवं पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं जिला पदाधिकारीयों ने प्रेमचंद यादव एवं शिवरतन वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment