बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस सख्त चार दिन में 72 वाहन चालकों पर कार्यवाही

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ निरीक्षक दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क पर चल रहे वाहनों की जांच की और जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी या नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की समझाइश भी दी गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में पिछले चार दिनों के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा गया।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने कहा कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर चलाएं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment