भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न

---Advertisement---

भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न

 

कुंभ 2027 की तैयारियाँ हुई तेज़ 

 

अनूपपुर- श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) त्रयंबकेश्वर (नासिक) महाराष्ट्र में जगतगुरु श्री चंद्र भगवान जी के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं भव्य शिलान्यास किया गया,इसी के साथ कुंभ 2027 की तैयारियाँ भी तेज़ हो गयी।

 

त्रयंबकेश्वर (नासिक) महाराष्ट्र की पावन भूमि नासिक में ‘श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण)’ द्वारा एक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। विगत दिनों 6 मई को अखाड़े के मुखिया महंत श्री भगत राम जी एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने बड़े ही हर्षोल्लास से भगवान श्री चंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

मंदिर निर्माण की नींव रखने से पूर्व,अखाड़े के मुखिया महंत श्री भगत राम जी और महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने त्रंबकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन किया गया,जो आगामी त्रयंबकेश्वर नासिक कुंभ – 2027 के पूर्व भव्य निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर अखाड़े के सचिव श्री जगतार मुनि जी एवं अध्यक्ष श्री धुनीदास जी ने मुखिया महंत जी और महामंडलेश्वर जी को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में मुकामी महंत श्री गोपाल दास जी, बुद्ध मुनि जी,खड़ेश्वर बाबा, रामदास जी (जालंधर), मौलेंद्र दास,परमेश्वर दास, आशुतोष मुनि,मुख्य सेवक श्री नितिन दास जी,मनीष दास जी और शैलेश पटेल सहित कई गणमान्य संतों और सेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।

भूमि पूजन के साथ-साथ आगामी नासिक कुंभ 2027 की तैयारियों का भी विस्तृत जायजा लिया गया। अखाड़े के लिए एक कार्यबद्ध योजना भी तैयार की गई, जिसके तहत अखाड़े के विकास और आगामी कुंभ में संतो एवं श्रद्धालुओं के सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

 

शिलान्यास के पावन अवसर पर संतों ने समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना की,अखाड़ा के मुखिया महंत श्री भगत राम जी एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज जी ने जगतगुरु भगवान श्रीचंद्र जी और त्रयंबकेश्वर महादेव जी से सभी देशवासियों के रोग मुक्त,शोक मुक्त,भय मुक्त,भ्रममुक्त और नशा मुक्त मानव होने की प्रार्थना की।

अखाड़े ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि मानवता की सेवा और आध्यात्मिक चेतना का भी मुख्य स्तंभ होगा।

उक्ताशय की जानकारी करौली शंकर महादेव धाम के दीक्षित भक्त हनी चौरसिया एवं राजेश सिंह ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment