भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

---Advertisement---
  • भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर सीएमडी बीसीसीएल ने कोयला नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएँ; भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का किया आह्वान।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने सीआईएसएफ ग्राउंड, नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार सहित कोयला भवन मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकगण/विभागाध्यक्ष, बीसीसीएल की केंद्रीय सलाहकार समिति (सीसीसी), कल्याण एवं सुरक्षा बोर्ड के सदस्य, सिस्टा, आदिवासी समुदाय एवं विभिन्न अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, एससी/एसटी कोऑर्डिनेशन काउंसिल के सदस्य तथा अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायक थे। उन्होंने न केवल आदिवासी समाज को संगठित कर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया, बल्कि जल, जंगल और जमीन पर उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय तथा सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए भी ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष अन्याय, शोषण एवं दमन के विरुद्ध अदम्य साहस, स्वाभिमान और जनजागरण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन एवं उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, सामाजिक एकता एवं समरसता बनाए रखने तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, साहस, संघर्षशीलता एवं सामाजिक न्याय की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त  किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment