भीषण गर्मी में राहत की पहल: श्रद्धा महिला मंडल ने शहर के तीन स्थानों पर शुरू किए प्याऊ

---Advertisement---

भीषण गर्मी में राहत की पहल: श्रद्धा महिला मंडल ने शहर के तीन स्थानों पर शुरू किए प्याऊ

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा सराहनीय जनहितकारी पहल करते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन के मार्गदर्शन में इंदिरा विहार, बसंत विहार एवं नेहरू शताब्दी चौक पर वॉटर कूलर स्थापित कर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई

इस पहल के अंतर्गत तीनों स्थानों पर कुल तीन वॉटर कूलर लगाए गए हैं, जिनका नियमित संचालन भी किया जाएगा ताकि राहगीरों एवं आमजन को गर्मी के दौरान स्वच्छ और ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत राहगीरों को आम पना वितरित कर की गई, जिससे “पानी है… तो ज़िंदगानी है…” का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की उपाध्यक्ष अनीता बी. फ्रेंकलिन, विनीता जैन, शुभश्री महापात्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

श्रद्धा महिला मंडल की यह पहल “परोपकाराय पुण्याय” की भावना को साकार करती है। यह न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य है, बल्कि समाज को सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश भी देती है। गर्मी के इस कठिन समय में इस प्रकार की पहल आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment