भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिये राहत बना गौ रक्षा वाहिनी का अभियान

---Advertisement---

 

कोरिया। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आम लोग अपनी प्यास बुझाने के लिये कहीं भी रुककर पानी पी लेते हैं वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिये यह मौसम किसी संकट से कम नहीं है। उनकी इस परेशानी को समझते हुए गौ रक्षा वाहिनी संगठन द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है।

संगठन के द्वारा बैकुंठपुर और आसपास के क्षेत्र में गोवंशों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 125 नाद (पानी रखने के पात्र) वितरित किये जा रहे हैं जिनमें से 100 से अधिक नाद का वितरण अब तक किया जा चुका है। इन नादों के माध्यम से खुले में घूमने वाले गोवंशों को नियमित रूप से पानी मिल सकेगा।

इसके साथ ही पक्षियों के लिये भी विशेष व्यवस्था की गई है। संगठन द्वारा निशुल्क सकोर (पानी के छोटे पात्र) तैयार करवाये गये हैं जिन्हें लोग अपने घरों के पेड़ों या खुले स्थानों पर रखकर पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था कर सकते हैं।

संगठन के सदस्य अनुराग दुबे ने बताया कि इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर ये सकोर निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को प्यास से होने वाली परेशानी से बचाना है और उनके जीवन की रक्षा करना है। गौ रक्षा वाहिनी का यह प्रयास समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

Leave a Comment