भाकपा राज्य परिषद की बैठक में विभिन्न आयोजनों का निर्णय होमी दाजी जन्मशती, आंबेडकर जयंती, लेनिन जयंती और मजदूर दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

---Advertisement---

 

भोपाल, 28 मार्च। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) मध्य प्रदेश राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक 24 और 25 मार्च को भोपाल स्थित राज्य कार्यालय शाकिर सदन में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी महीनों में प्रदेशभर में विभिन्न वैचारिक, स्मृति एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा इसके लिए कार्ययोजना भी तय की गई।

 

बैठक में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड गिरीश शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में संबोधित करते हुए वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों पर पार्टी की भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने अमेरिकी साम्राज्यवाद और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्हें मानवता के लिए घातक बताया। साथ ही ईरान के प्रति भाकपा की एकजुटता व्यक्त की और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रवैये की भी कड़ी आलोचना की।

 

बैठक की अध्यक्षता भाकपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉमरेड हरिद्वार सिंह ने की, जबकि बैठक का एजेंडा राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने प्रस्तुत किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और जनआंदोलनों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

राज्य परिषद की बैठक में तय किया गया कि अप्रैल माह में भाकपा के वरिष्ठ नेता कॉमरेड होमी दाजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश में स्मृति समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 22 अप्रैल को लेनिन जयंती, 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस तथा 5 मई को कार्ल मार्क्स की जयंती के अवसर पर भी प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अप्रैल और मई माह के दौरान ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं मई माह से भाकपा के वरिष्ठ नेता कॉमरेड महेन्द्र वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर भी विभिन्न स्मृति समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

 

इसके साथ ही पार्टी संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से मई और जून माह में राज्य स्तर और जिला स्तर पर भाकपा की वैचारिक कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इन सभी आयोजनों की रूपरेखा को लेकर राज्य परिषद के सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की।

 

बैठक के दौरान राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने विभिन्न मुद्दों पर लिए गए निर्णयों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन अध्यक्ष कॉमरेड हरिद्वार सिंह ने किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment