अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर सहित रेत जब्त

---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर सहित रेत जब्त

अनूपपुर। अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर जमुड़ी घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत लोड कर फुलवारी ओला की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP 65 DA 2462, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है, तथा उसमें लोड लगभग 3 घन मीटर रेत, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपए है, जब्त की गई।

मामले में वाहन चालक एवं मालिक मोहम्मद आकिब जावेद, निवासी वार्ड क्रमांक 15 लहसुई थाना कोतमा के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 99/26 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment