‘अनुगूंज’ विशेष विधिक जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की वर्चुअल सहभागिता

---Advertisement---

अनूपपुर 29 सितम्बर 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से वाक् एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए विशेष विधिक जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘अनुगूंज से उद्घोष’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाक् एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध विधिक सेवाओं तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने वाक् एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता होने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विधिक सहायता, न्याय तक पहुंच तथा विभिन्न विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान के लिए आवश्यक विधिक मार्गदर्शन भी दिया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर्स, संबंधित हितधारक तथा वाक् एवं श्रवण बाधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

Leave a Comment