अनूपपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: अजय सिंह ‘राहुल भैया’ के दौरे में मोहनलाल पाव बने केंद्रबिंदु
इंटक महासचिव मोहनलाल पाव ने साथियों संग किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर हुई अहम चर्चा

जमुना कोतमा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, चुरहट विधायक Ajay Singh Rahul (राहुल भैया) के अनूपपुर जिले के संगठनात्मक दौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान वे जिले के युवा एवं तेजतर्रार कांग्रेस नेता मयंक त्रिपाठी के निवास पहुंचे, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जमुना-कोतमा क्षेत्र के इंटक यूनियन के महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहनलाल पाव की सक्रियता और नेतृत्व प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया। मोहनलाल पाव ने अपने इंटक साथियों और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर राहुल भैया का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
कार्यक्रम के दौरान Ajay Singh Rahul ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही भविष्य की जीत का आधार बनेगी
मोहनलाल पाव ने भी इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इंटक यूनियन और कांग्रेस संगठन मिलकर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
इस मौके पर जमुना-कोतमा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पेंशनर्स यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रमेश कुशवाहा, संजय पटेल, रामकिशोर माझी, मोहम्मद अजीज खान, फारुख बेग, अफरोज अंसारी, राम प्रसाद, सुश्री मंजू मिश्रा, हरजीत सिंह, विशाहू लाल कुल्हाड़ा, अनिल श्रीवास्तव सहित पदम् चंद्रा मुजिबुल खान कांग्रेसजन मौजूद रहे
अनूपपुर में हुए इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय है, वहीं मोहनलाल पाव जैसे नेताओं की भूमिका संगठन को मजबूती देने में अहम बनती जा रही है















































