अनूपपुर के 03 केंद्रों पर 26 अप्रैल को आयोजित होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 जिले के 1178 परीक्षार्थी होंगे शामिल, दो सत्रों में संपन्न होगी परीक्षा

---Advertisement---

 

 

बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षार्थियों को 90 मिनट पूर्व केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश

 

अनूपपुर 22 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आगामी 26 अप्रैल को जिले के 03 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं द्वितीय सत्र दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के कुल 1178 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

 

परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 03 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर (केंद्र क्रमांक 48/1), शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चेतना नगर, अनूपपुर (केंद्र क्रमांक 48/2) एवं शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर (केंद्र क्रमांक 48/3) शामिल हैं।

 

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा इस वर्ष बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य की गई है। इस प्रक्रिया और गहन तलाशी (फिस्किंग) में लगने वाले समय को देखते हुए, समस्त परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा शुरू होने के समय से 90 मिनट पूर्व अनिवार्य रूप से अपने आवंटित केंद्र पर उपस्थित हों। देरी से पहुँचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं के कारण असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

 

अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (Admit Card), वैध पहचान पत्र एवं आयोग द्वारा निर्देशित आवश्यक सामग्री ही लाएं। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत शर्तों और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment