अनूपपुर जिले में चार हाथियों का विचरण, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में चार हाथियों के विचरण की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन हाथियों का समूह वन परिक्षेत्र राजेंद्रग्राम, तहसील पुष्पराजगढ़, थाना करनपठार के वन बीट तुलरा अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 104 के जंगल में विश्राम कर रहा है। यह क्षेत्र ग्राम फरहदा और मेडियारास से लगा हुआ है।

 

वहीं एक अकेला नर हाथी वन परिक्षेत्र अनूपपुर के पोडी बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 404 में खांड़ा बांध, पोडी और भोलगढ़ के मध्य जंगल में दूसरे दिन भी विश्राम कर रहा है। यह स्थान जिला मुख्यालय अनूपपुर से लगभग 6 किलोमीटर दूर शहडोल-कोतमा मुख्य मार्ग के पास स्थित है।

 

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विभाग द्वारा लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment