अमरकंटक में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत , सेवा और समर्पण का संदेश लेकर वाराणसी की ओर बढ़ीं खुशियां

---Advertisement---

अमरकंटक में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत ,

सेवा और समर्पण का संदेश लेकर वाराणसी की ओर बढ़ीं खुशियां

श्रवण कुमार उपाध्याय

​अनूपपुर/अमरकंटक –
मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ के पहुंचते ही पूरा माहौल सेवा और उत्साह के रंगों में रंग गया । अमरकंटक आगमन पर जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सेवा यात्रियों का आत्मीय व भव्य स्वागत किया । ​पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ किया गया अभिनंदन ।

गुजरात के ऐतिहासिक शहर वडनगर से शुरू होकर आध्यात्मिक नगरी वाराणसी की ओर बढ़ रही इस यात्रा में बड़ी संख्या में सेवा यात्री शामिल हैं ।

अमरकंटक में यात्रा के प्रवेश करते ही जनप्रतिनिधियों , नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया । यात्रा को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास देखा गया ।
​सेवा , समर्पण और जनभागीदारी का दे रही संदेश

यह यात्रा केवल एक मार्ग से गुजरने वाला समूह नहीं बल्कि समाज में सेवा , समर्पण , जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की अलख जगाने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुकी है । यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर संवाद कार्यक्रमों और सामाजिक सहभागिता की गतिविधियों के जरिए नागरिकों को सेवा भाव अपनाने और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

​रात्रि विश्राम के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना

बुधवार को अमरकंटक पहुंची इस यात्रा ने नगर में रात्रि विश्राम किया । इसके बाद गुरुवार की सुबह सेवा यात्री अमरकंटक मंदिर पहुंच पूजन अर्चन बाद नर्मदा दक्षिण तट पर वृहद वृक्षारोपण किया गया । अमरकंटक नगर वासियों के अगाध स्नेह और आशीर्वाद को समेटे हुए अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए । यात्रा के इस पड़ाव ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सेवा भावना की एक नई लहर पैदा कर दी है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment