अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ

---Advertisement---

 

पूजन-अर्चन और विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक के साथ अखंड रामचरित मानस पाठ जारी

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित परमहंस धारकुंडी आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हो गया है । धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संतजन शामिल हो रहे हैं ।

जानकारी के अनुसार यह वार्षिक उत्सव रविवार अधिमास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया दिनांक 18 मई 2026 से प्रारंभ हुआ है । उत्सव के अंतर्गत विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ , रुद्राभिषेक , महामृत्युंजय जप एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं । आश्रम परिसर पूरा भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा है ।

कार्यक्रम का समापन दिन बुधवार 20 मई 2026 को पूर्णाहुति के साथ होगा । इस अवसर पर अखंड धूनी पूजन , त्रिशूल पूजन , समाधि पूजन , संत सत्संग तथा कन्या पूजन जैसे विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसके उपरांत संत , ब्राह्मण एवं नगर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है ।

 

स्वामी लवलीन जी महाराज ने बताया कि आश्रम का वार्षिक उत्सव प्रतिवर्ष बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है । इस दौरान अखंड रामचरित मानस पाठ , रुद्राभिषेक , महामृत्युंजय जप एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान परंपरानुसार संपन्न किए जाते हैं ।

उन्होंने बताया कि उत्सव को लेकर भक्तों का आगमन प्रारंभ हो चुका है । रीवा , सतना , मैहर , सीधी , चित्रकूट सहित अनेक आस पास क्षेत्रों से सेवक , श्रद्धालु एवं भक्तजन आश्रम पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बन रहे हैं तथा प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे है । आश्रम के पूर्व संत ब्रह्मलीन श्री पौराणिक बाबा जी की समाधि पूजन अर्चन भी उनके भक्तों शिष्यों द्वारा किया जाता है ।

अमरकंटक में धारकुंडी आश्रम ( सतना ) से पूज्य संत भी वार्षिक आयोजन में उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से पूज्य संत स्वामी श्री विरक्तानंद जी महाराज , स्वामी श्री गंगानंद जी महाराज , स्वामी श्री उदयानंद जी महाराज , डाक्टर स्वामी श्री रामभद्र जी महाराज , स्वामी श्री महेश जी महाराज आदि संतो का आगमन हो चुका है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment