- युवा कांग्रेस ने नगर परिषद पर दोहरे मापदंड अपनाने का लगाया आरोप , निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई की मांग
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 02 स्थित हुडको कॉलोनी में नगर परिषद की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं । वर्षों से निवासरत स्थानीय परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए जाने से रहवासियों में नाराजगी है । वहीं क्षेत्र में हो रहे नए निर्माण और कथित अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं ।

इस मामले में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ बिरू तंबोली ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा है कि यदि क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित है तो नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए । पुराने रहवासियों को नोटिस देने के साथ नए निर्माणों और कथित कब्जों की भी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए ।
युवा कांग्रेस ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बिना किसी भेदभाव के समान कार्रवाई करने की मांग की है । अब देखना होगा कि नगर परिषद और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं ।




























